आज फुटबॉल विश्वकप का फाइनल है और फुटबॉल के प्रति लोगों की दीवानगी लोगों के सर चढ़ चुकी है | शकीरा द्वारा गाया गाना ‘वाका वाका’ आज भी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है तो बीटीएस ड्रीम के गाने लोगों ने के शरीर का तापमान बढ़ा दिया है | फुटबॉल के प्रति सिलीगुड़ी के लोगों की दीवानगी अब मिठाइयों पर भी नजर आ रही है तो वही सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव भी विश्वकप फुटबॉल के फाइनल को लेकर काफी रंगीन नजर आ रहे हैं | सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में आज फुटबॉल विश्वकप के लाइव मैच का प्रसारण किया जाएगा | इसको लेकर तैयारियां चरम सीमा पर है | पहाड़ों की ठंडी वादियों में भी फुटबॉल विश्वकप को लेकर लोगों के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है, गली-गली को झंडे से सजाया गया है | तो वही अपने पसंदीदा देश के समर्थन की जर्सी को पहन कर फुटबॉल प्रेमी उस देश को समर्थन करते नजर आ रहे हैं | बता दे आज अर्जेंटीना और फ्रांस विश्वकप के लिए भिड़ने वाले हैं | सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में झंडे सजाए जा रहे हैं | आज अर्जेंटीना और फ्रांस फुटबॉल विश्वकप के लिए मैदान में आमने-सामने होंगे, लेकिन जीत तो किसी एक की होनी है | अब देखते हैं इस विश्वकप को कौन सा देश अपने नाम करता है | इस फुटबॉल विश्वकप के फाइनल मैच को देखने के लिए लोगों के दिल की धड़कन भी तेज हो गई है |
खेल
फुटबॉल विश्वकप ने सिलीगुड़ी और पहाड़ वासियों की दिलों की धड़कन बढ़ाई
- by Gayatri Yadav
- December 18, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1808 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
incident, Accident, HILLS, siliguri, siliguri metropolitan police
हनीमून की खुशियां बनीं त्रासदी: सिटोंग में बारबेक्यू के
September 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, Action, investigation!, newsupdate, petrol, sad news
कहीं सिलीगुड़ी के पेट्रोल पंप पर यह गड़बड़ झाला
September 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BHUTAN, good news, jaigaon, newsupdate, siliguri
केंद्र सरकार की पहल से जयगांव से लेकर सिलीगुड़ी
September 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, WEST BENGAL, westbengal
TMC के दो गुटों की लड़ाई में ममता को
September 18, 2026
