सिलीगुड़ी: आज इनरह्रिल कलब सिलिगुड़ी मिडटाउन के द्वारा दागापूर चाय बगान में लगभग दो सौ बच्चें एवं लोगों का मुफ़्त स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया | इस स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर में बगान वासियों का सुगर जांच के साथ साथ सामान्य जांच भी किया गया | डाक्टर सुरेन्द्र गिरी ने अपना योगदान निशुल्क प्रदान किया एवं तकरीबन आठ टेक्निसियन ने अपनी भुमिका बखूबी निभाई | जांच शिविर में बच्चों को दुध एवं कपड़े भी वितरित किऐ गए | कलब के प्रेसीडेन्ट रिंकू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुजा बजोरिया , बंदना अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य भी उपस्थित हुए | ज्ञातव्य हो कि गत शनिवार को कलब ने पोराझार में तकरीबन 300 लोगों को खिचड़ी खिलाने का भी आयोजन किया था एवं साथ ही बच्चों में पठन पाठन के सामग्री का भी वितरण किया था | प्रेसीडेन्ट रिंकू अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के अनेकों कार्यक्रम करते रहेंगे |
लाइफस्टाइल
इनरह्रिल कलब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर का आयोजन
- by Gayatri Yadav
- December 18, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1106 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
