April 25, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स darjeeling north bengal weather

आज और कल भारी बारिश की चेतावनी! दार्जिलिंग पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और तूफान का खतरा!

Heavy rain warning today and tomorrow! Darjeeling hills at risk of landslides and storms

सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है. गर्मी और उमस के बीच तूफान और भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है. जिस तरह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, उससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. खासकर दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार के लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है.

पिछले कई दिनों से सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में धूप छांव, आसमान में बादल रहने, मेघ गर्जन और छिटपुट बारिश के बीच मौसम विभाग का यह ताजा अपडेट आया है जो खासकर पहाड़ी इलाकों के लिए एक बड़ी चेतावनी है. आंधी तूफान का खतरा भी बताया जा रहा है. आज से मंगलवार तक उत्तर बंगाल के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है.

जबकि दार्जिलिंग पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर देखा जा सकता है. दार्जिलिंग, कालिमपोंग, कर्सियांग आदि इलाकों में तूफान और भूस्खलन का भी खतरा है. तेज हवाओं और आंधी के कारण समतल क्षेत्र में पेड़ गिरने अथवा बिजली के पोल टूटने आदि की भी घटनाएं देखी जा सकती हैं. Dooars, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी,कूचबिहार व अलीपुरद्वार में ऐसी घटनाएं घट सकती हैं.

पिछले दो दिनों से उत्तर बंगाल के कई जिलों में कुछ समय के लिए तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी हो रही है. परंतु आने वाला समय इससे ज्यादा प्रभावित कर सकता है. ऐसे में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को सतर्क होकर अपना काम करना चाहिए. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगर कोई काम ना हो तो खुले स्थानों में जाने से बचें.

तेज गर्मी और उमस के बीच अगर बारिश होती है तो लोगों को जरूर गर्मी से राहत मिलेगी. परंतु इसके साथ ही जल भराव की भी समस्या हो सकती है. क्योंकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बताया जा रहा है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पहाड़ी इलाकों में आने वाले पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्हें ऐसे इलाकों में नहीं जाना चाहिए, जहां खतरा अधिक हो.

चिंता की बात तो यह है की बारिश के साथ तूफान का भी खतरा बढ़ गया है. आज से लेकर मंगलवार तक सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में लोगों को गरज के साथ बिजली चमकने, तेज हवाएं और बारिश का सामना करना पड़ सकता है.

जिन इलाकों में मौसम का यह बदलाव लोगों को प्रभावित कर सकता है, उनमें उत्तर बंगाल का समतल और पहाड़ के कई जिले हैं. उदाहरण के लिए अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में मौसम का यह बदलाव सबसे ज्यादा असर कारक साबित हो सकता है. इनमें दार्जिलिंग, कालिमपोंग कर्सियांग आदि इलाके भी शामिल है.

इन सभी इलाकों में माध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन इलाकों में 70 से 110 मिली मीटर तक वर्षा हो सकती है.जबकि तूफान की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा का अनुमान लगाया गया है. ऐसे में इलाके के लोगों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *