सिलीगुड़ी: पति ने की पत्नी की हत्या | जानकारी अनुसार यह घटना शिव मंदिर नारायण पल्ली इलाके में घटित हुई | स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले से ही यह दंपत्ति अपनी एक संतान के साथ इस इलाके में एक किराए के मकान में रहते थे | रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कहा सुनी हो गई और यह कहा सुनी झगड़े में तब्दील हो गई,पति ने गुस्से में आकर पत्नी की सिर पर लोहे के हथौड़े से वार कर दिया, जिससे पत्नी की मृत्यु हो गई | पति का नाम राहुल कुंडू बताया गया है | रात भर राहुल कुंडू पत्नी के शव को चादर में लपेटे हुए बैठा रहा और सुबह इलाके में टहलने भी निकाला | लेकिन फिर राहुल कुंडू ने पंचायत के सदस्य को फोन कर मामले की जानकारी दी और पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया | सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया | वहीं दूसरी ओर पुलिस के सामने राहुल कुंडू ने अपने जुर्म को भी कबूल किया | पुलिस ने मामले की जांच कर रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
लोहे के हथौड़े से वार कर पति ने की पत्नी की हत्या !
- by Gayatri Yadav
- September 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1294 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
