सिलीगुड़ी के चर्चित बिरयानी की दुकान के मटन से मिला कीड़ा, पांच व्यक्ति गिरफ्तार | बता दे कि,यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 33 नंबर वार्ड लेक टाउन के एक बिरयानी की दुकान की है और यह बिरयानी का दुकान पूरे शहर में प्रसिद्ध है, यहां प्राय हमेशा ही ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है और यहां की बिरयानी लोग काफी चाव से भी कहते हैं, लेकिन इसी बिरयानी की दुकान के मटन के टुकड़े में कीड़ा मिलने से हंगामा मच गया | जानकारी अनुसार कल रात एक ग्राहक लगभग 11:00 बजे मटन बिरयानी लेने गया था और कई पॉकेट बिरियानी लेकर घर चला गया | वह जैसे अपने परिवार के साथ मटन बिरयानी खाने लगा तो उसने देखा की मटन से कीड़े बाहर निकल रहे हैं, वहीं जब उस बिरयानी के दुकान दुकानदार को मामले की जानकारी दी गई तो वह मुकर गया | इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में रोष बढ़ गया, वहीं सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पूरी स्थिति का निरीक्षण शुरू किया, साथ ही इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है | इस घटना के बाद नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है, क्योंकि नगर पालिका के खाद्य विभाग द्वारा गुणवत्ता की जांच की जाती है | इस घटना के बाद शहर वासी सवाल खड़े करने लगे हैं उन्हें लग रहा है कि, नगर निगम की लापरवाही के कारण आज बिरयानी व्यापारियों की इतनी हिम्मत बढ़ रही है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)