April 14, 2026
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म

10 लाख की अवैध लॉटरी जब्त !

अवैध लॉटरी के साथ युवक गिरफ्तार !

अवैध लाटरी के खिलाफ पुलिस की तहकीकात जारी !

खोरीबाड़ी: अवैध लॉटरी की तस्करी करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद अवैध लॉटरी 10 लाख रुपये की बताई जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रेम कुमार शाह (20) और खोरीबाड़ी डांगुजोत इलाके का रहने वाला बताया गया है। खोरीबाड़ी पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर खोरीबाड़ी से सिलीगुड़ी जाने के दौरान एक चार पहिया वाहन को जब्त किया और तलाशी ली, वाहन से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी बरामद की गई |
इस मामले में वाहन को भी जब्त कर लिया गया हैं | आज सिलीगुड़ी कोर्ट में आरोपी को भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *