May 15, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना

पिंजरा में फंसा तेंदुआ !

क्रांति ब्लॉक के दक्षिण हांसखाली खेरबाड़ी चाय बागान इलाके में तेंदुआ पिंजरे में फंसा। स्थानीय निवासी ने इस मामले को लेकर बताया कि, पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए ने आतंक मचा रखा था, इलाके की बकरियों और गायों को अपना भोजन बना रहा था | इस मामले को लेकर स्थानीय निवासियों काठंबाड़ी अपलचाँद रेंज कार्यालय से संपर्क किया और मवेशियों की सुरक्षा के लिए काठंबाड़ी अपलचाँद रेंज कार्यालय की ओर से पिंजरे की व्यवस्था की गई। जानकारी यह भी मिली है, दो दिन पहले भी एक तेंदुआ पिंजरा में फंसा था और आज जब स्थानीय लोगों ने तेंदुए की दहाड़ सुनी तो वे काफी दहशत में आ गए, फिर उन्हें देखा की पिंजरे में तेंदुआ फंसा हुआ है | वहीं खबर मिलते ही काठंबाड़ी अपलचाँद रेंज अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने साथ ले गए | पिंजरे में फंसे तेंदुए को देख लोगों ने रहत की साँस ली |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status