सिलीगुड़ी: एसएफ रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल भी हुए | बता दे कि,एसएफ रोड पर एक लग्जरी वाहन ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया और अचानक हुई इस टक्कर में कई लोग घायल भी हो गए | इस हादसे के बाद उस क्षेत्र में उत्तेजना का माहौल बन गया, लोगों ने उस लग्जरी वाहन पर तोड़फोड़ की, साथ ही वाहन चालक के साथ भी हाथापाई की गई | इस घटना की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, इस हादसे को लेकर एसीपी ने बताया कि, पार्किंग में कई सारे वाहन पार्क किए गए थे और यह लग्ज़री वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जिसके कारण ही यह दुर्घटना घटित हुई | इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने लग्जरी वाहन पर जमकर तोड़फोड़ की और उस वाहन के चालक को पुलिस के हवाले कर दिया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |
घटना
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
लग्जरी वाहन हुआ अनियंत्रित, कई वाहनों को मारी टक्कर
- by Gayatri Yadav
- May 16, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2032 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
