June 18, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स crime fraud newsupdate sad news SCAM siliguri siliguri metropolitan police

जमीन घोटाले के मामले में कथित लैंड माफिया की पत्नी गिरफ्तार, माटीगाड़ा पुलिस की कार्रवाई !

https://khabarsamay.com/matigara-police-arrest-wife-of-alleged-land-mafia-in-connection-with-land-scam/

राज्य सरकार भले ही भूमि माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठाने की बात कर रही हो, लेकिन जमीन माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने एक जमीन घोटाले के मामले की जांच के दौरान पांचकेलगुड़ी इलाके के कथित लैंड माफिया मोहम्मद जाहिद की पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान जेसमिन खातून के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसी महीने की 21 तारीख को गीता बुधाठकी नामक एक युवती ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी तीन कट्ठा जमीन बेच दी थी। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि अवैध तरीके से उनके नाम पर जेसमिन खातून नामक महिला को जमीन बेच दी गई है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर माटीगाड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बुधवार रात पांचकेलगुड़ी इलाके में अभियान चलाकर जेसमिन खातून को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुरुवार को आरोपी महिला को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *