सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 35 के जोरापानी नदी के ऊपर बने पक्के पुल पर कई स्थानीय दुकानदारों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था | कुछ लोगों ने पुल पर ही अस्थाई दुकानें बना ली थी। नगर निगम द्वारा दुकान खाली करने के कई नोटिस दिए जाने के बावजूद दुकानदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आखिरकार सोमवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस व एनजेपी थाना के सहयोग से पुल पर स्थित सभी दुकानों को हटा दिया गया है और नगर निगम ने आदेश दिया कि भविष्य में पुल पर फिर से कोई अवैध दुकान करे। दूसरी ओर नगर निगम के इस अभियान से स्थानीय व्यवसायी नाराज हैं। स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि वे लंबे समय से पुल पर कारोबार कर रहे हैं दुकान तोड़े जाने से उनकी रोजी-रोटी कैसे चलेगी, इसको लेकर वे चिंतित हैं।
लाइफस्टाइल
नगर निगम ने अवैध दुकानों को किया ध्वस्त !
- by Gayatri Yadav
- January 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1026 Views
- 3 years ago
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
