सिलीगुड़ी: फांसीदेवा ब्लॉक के कोकराजोत इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी | बताया गया है कि,कुछ दिनों से ही पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था और यह विवाद इस तरह से समाप्त होगा, यह शायद किसी ने नहीं सोचा था | जानकारी मिली है कल परिवार के लोग शांतिपूर्वक मेला घूमने गए थे और वापस लौट ने बाद परिवार के लोगों ने एक साथ खाना खाया और सोने चले गए | लेकिन कुछ देर के बाद अचानक चिल्लाने की आवाज सुनाई दी | आवाज सुनकर रंजीत सोरेन की बहन लक्ष्मी सोरेन अपने कमरे से बाहर निकली और देखा तो उसकी भाभी कविता सोरेन रक्त से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है और सामने हथियार लेकर खड़े थे रंजीत सोरेन | इस तरह का दृश्य देखकर लक्ष्मी सोरेन चीखने-चिल्लाने लगी | मौका देख कर रंजीत सोरेन वहां से फरार हो गया | सूचना मिलने पर फांसीदेवा की पुलिस मौके पर पहुंची | जानकारी मिली है कि, बाद में फरार रंजीत सोरेन फांसीदेवा थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण किया | इस तरह की घटना घटित होने से इलाके में सनसनी फैल गई है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
हत्यारोपी पति ने किया आत्मसमर्पण !
- by Gayatri Yadav
- July 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4328 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, bankfraud, crime, fraud, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, njp, railway
पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों की गड्डियां
August 29, 2026
