July 27, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

NEWS UPDATES, KHABAR SAMAY

सिलीगुड़ी: कालिम्पोंग का शातिर चोर गिरफ्तार | पानीटंकी चौकी की पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपी का नाम 28 वर्षीय ब्रिगेन तमांग बताया गया है और वह मूल रूप से कालिम्पोंग का निवासी है, लेकिन वर्तमान में सिलीगुड़ी में रहता है |

सिलीगुड़ी: कंपनी में लाखों रूपया गबन करने वाला शातिर कर्मचारी गिरफ्तार | पीने के पानी के नाम पर कंपनी के साथ 30 से 40 लाख रूपये गबन करने के आरोप में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत पानीटंकी चौकी की पुलिस ने कंपनी के इंचार्ज को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव दत्ता है और वह मूल रूप से किशनगंज का निवासी बताया गया है | आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

सिलीगुड़ी: मेयर गौतम देब डेंगू को लेकर पूरी तरह सतर्क है | आज उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम में सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य निदेशक और विभिन्न अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने डेंगू को लेकर विशेष चर्चाएं की | इस के अलावा मेयर ने यह भी कहा कि, मानसून में नदियों का जल स्तर काफी बढ़ जाता है जिससे शहर में बाढ़ का भय बना रहता है, इसलिए नदियों में खुदाई व गाद हटाने का काम शुरू किया गया है |

सिलीगुड़ी: बागडोगरा आबीकारी विभाग का एक दिन में बड़ा अभियान ,26 लाख रूपये की नकल स्प्रीट,नामी कंपनी की लेवल ,खाली बोतल बरामद और विदेशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार |

सिलीगुड़ी: बागडोगरा थाने की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपियों को आज सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया।

सिलीगुड़ी: घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बीती रात 26 लाख रुपये नकद के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया | आज आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *