सिलीगुड़ी: हेबीबा खातून की शादी में कुछ दिन बाकी है लेकिन उसे पहले ही वो गंभीर रूप से घायल हो गई | जानकारी अनुसार उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर थाने के मदीनाचक इलाके में गोलीबारी कांड में 1 महिला समेत 3 लोग घायल हो गए थे जिसमे से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीन लोगों का सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की। परिवार द्वारा शुरू में यह बताया गया था कि मदीनाचक में एक बाइक दुर्घटना को लेकर बहस शुरू हुई थी और बाद में इस घटना को लेकर दो गांव वालों के बीच विवाद हो गया। फिर यह विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में 20 वर्षीय हेबिबा खातून घायल हो गई इसके अलावा सेदुल आलम (30), बाबुल आलम (24) भी घायल हुए, तीनों का इलाज सिलीगुड़ी सेवक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना
दो गांवों के विवाद में एक व्यक्ति की मौत !
- by Gayatri Yadav
- February 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1105 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
