सिलीगुड़ी: जिस्मफरोशी के गोरखधंधे में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और प्रधान नगर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है |
मालूम हो कि, कुछ महीने पहले सिलीगुड़ी शहर से सटे डागापुर स्थित एक नामी रिसोर्ट में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया था। इस अभियान में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने एसओजी के साथ मिल कर चार आरोपी को गिरफ्तार किया था, वहीं उन चारों आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को मुख्य साजिशकर्ता का पता चला | उसके बाद से ही प्रधान नगर थाने की पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही थी।
तलाशी के दौरान मंगलवार 18 जुलाई देर रात मुख्य आरोपी नीमा लामा को भक्ति नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था, जो पेशे से शिक्षक है |
कल आरोपी नीमा लामा को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस हिरासत की मांग की गई थी |
प्रधान नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी नीमा लामा से पूछताछ के बाद कल 19 जुलाई देर रात एनजीपी इलाके से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सौरभ घोष बताया गया है | आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े एक और व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- July 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1140 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
