September 7, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना सिलीगुड़ी

सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ पुलिस कांस्टेबल !

सिलीगुड़ी: सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गई, तो वही दूसरा कांस्टेबल घायल हो गया | यह घटना नक्सलबाड़ी के भांगापुल क्षेत्र में घटित हुई | जानकारी अनुसार नक्सलबाड़ी थाने के दो पुलिस कांस्टेबल बाइक पर सवार होकर जबरा से नक्सलबाड़ी लौट रहे थे, तभी एक चार पहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और बाइक अनियंत्रित हो गया, जिससे यह दुर्घटना घटित हुआ | स्थानीय वासियों ने घायलों को नक्सलबाड़ी अस्पताल में पहुंचा, वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों कांस्टेबल को बागडोगरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गई और और दूसरे घायल कांस्टेबल का इलाज चल रहा है | मृतक कांस्टेबल का नाम रंजीत बर्मन बताया गया है, वह नक्सलबाड़ी थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे | पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है | जैसे ही यह खबर मृतक के परिवार वालों को मिली, रो-रो कर सभी बेहाल हो चुके हैं, स्थानीय वासी परिवार वालों को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे हैं | इस घटना के बाद उस क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *