March 30, 2025
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना जलपाईगुड़ी जुर्म

आलू का खेत बना कुरुक्षेत्र, गोलीबारी में कई लोग घायल !

जलपाईगुड़ी: कहते हैं मेहनत का फल मीठा होता है, और यह सच भी है, लेकिन लोगों का लालच अक्सर फल के स्वाद को खट्टा कर देता है | ठीक उसी तरह चैलीपाड़ा में 10 बोरी आलू को लेकर मामला इतना बढ़ा कि, पहले तुम मारपीट हुई, उसके बाद धारदार हथियार से हमला, फिर गोली चली |
जानकारी मिली है कि, जलपाईगुड़ी के राजगंज थाना क्षेत्र के चैलीपाड़ा इलाके में दो परिवारों ने मिलकर पहले तो आलू की खेती की, लेकिन जब खेतों से आलू निकालने का समय आया तो उस समय दोनों परिवारों के बीच विवाद छिड़ गया | इस घटना को लेकर अदिजुल इस्लाम नामक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया कि, जायजुल मास्टर नामक व्यक्ति इस मामले में शामिल है, अदिजुल ने कहा, 23 मार्च को जब उनके चाचा खेतो से 10 बोरी आलू लेजा रहे थे, तब जयाजुल मास्टर ने इसमें बाधा दिया और विवाद शुरू हो गया, वे भी विवाद के दौरान घटनास्थल पर थे, फिर वह चुपचाप घर की ओर आ गए, लेकिन जायजुल मास्टर इतने में शांत नहीं हुए |

26 तारीख को मामला इतना बढ़ गया कि, आलू का खेत कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया, साथ ही जायजुल मास्टर के लोगों ने उनके घर में लूटपाट की सोने के गहने रूपये सब लूट लिए और जब उनकी छोटी बहन ट्यूशन से घर आ रही थी, तब उसके साथ भी अश्लील हरकत किए गए | दूसरी ओर खेतों से आलू ले जाने पर भी बाधा दिया गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई और मामला उत्तेजित हो गया | इस दौरान दो राउंड फायरिंग भी हुई लेकिन इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट में कई लोग घायल हो गए, वहीं जिन व्यक्तियों ने गोली चलायी उनका नाम अमीनुर इस्लाम और अजीदुल इस्लाम बताया गया है, उन्होंने कहा कि, गोलीबारी आत्मरक्षा के लिए की थी | जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर बंदूक के साथ अब्दुल खालिक नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया | आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है | इस घटना के बाद उस क्षेत्र में दहशत पसरा हुआ है स्थानीय लोग काफी भयभीत है | घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मामले को शांत किया और वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *