जलपाईगुड़ी:रक्षाबंधन का पर्व इस बार भी पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।पश्चिम बंगाल पुलिस वेलफेयर कमिटी की पहल पर, जलपाईगुड़ी पुलिस लाइन में रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया गया। वहीं, जिले के विभिन्न हिस्सों और शहर के हर कोने में भी यह पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया गया।इसी के साथ, हर साल की तरह इस बार भी जलपाईगुड़ी विवेकानंद योगा सोसाइटी के सदस्यों ने राखी बांधकर भाईचारे का संदेश दिया। सोसाइटी की सभी बहनों ने मंगलदीप और मंगल तिलक के साथ भाइयों का स्वागत कर, राखी के पवित्र धागे से उन्हें बांधा।इसके बाद मिठाई बांटी गई और सभी ने मिलकर आनंद लिया।जाति, धर्म और वर्ण से ऊपर उठकर सौहार्द और एकता का संदेश फैलाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।
north bengal
Rakshabandhan
जलपाईगुड़ी
लाइफस्टाइल
जलपाईगुड़ी पुलिस लाइन में रक्षाबंधन मनाया गया !
- by Ryanshi
- August 9, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 6391 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
