4 अक्टूबर को आए तीस्ता में भयानक जलप्रलय के बाद सिक्किम थमा नहीं वह लगातार प्रयासों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है | इस जल प्रलय में सिक्किम को काफी नुकसान पहुंचा था, बता दे कि, इस जल प्रलय में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 10 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, तो वहीं सिक्किम को दूसरे क्षेत्रों से जोड़ने वाली विभिन्न सड़क, साथ ही कई पुल तीस्ता के जल प्रलय में बह गए थे | कहते है ना समय हर घाव को भर ही देता है, सिक्किम लगातार प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है और इस जल प्रलय के भयानक याद से उभरने की कोशिश कर रहा है | देखा जाए तो इस जल प्रलय से पर्यटन विभाग को भारी नुकसान पहुंचा था | सीजन के शुरुआत से ठीक पहले इस तरह की भयावह जल प्रलय ने पर्यटन विभाग से जुड़े व्यापारियों को पूरी तरह मायूस कर दिया था,लेकिन अब सिक्किम धीरे-धीरे ही सही पटरी में आ रहा है | 1 दिसंबर से लाचुंग-युमथांग पर्यटक के लिए खुल रहा है | इस घोषणा के बाद से ही पर्यटकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है | क्योंकि सिक्किम एक ऐसा स्थान है, जहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, पुरे वर्ष ही यहाँ पर्यटकों का तांता लगा रहता है | बता दे कि, सिक्किम को इस जल प्रलय के जख्म से उभारने में भारतीय सैनिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है | वह लगातार प्रयासों से सिक्किम में बेली ब्रिजों का निर्माण कर रहे हैं, जिससे सिक्किम वासियों को काफी राहत मिल रही है | वहीं अब दो महीने बाद पर्यटकों के लिए लाचुंग-युमथांग खुलने से यह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत माने जा रहे है |
सिक्किम सरकार मगन जिला कलेक्टर ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए जानकारी दी है कि, 1 दिसंबर से पर्यटकों के लिए लाचुंग-युमथांग खुल रहा है | साथ ही इस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि, पर्यटकों को ले जाने वाला वाहन सांकलांग-टूंग-चुंगथांग सड़क पर एक ही कतार पर चल सकेंगे और सांकलांग-टूंग-चुंगथांग रोड पर 4 बजे के बाद पर्यटकों के वाहन को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी | इस नोटिफिकेशन में यह भी उल्लेख किया गया है कि, फिलहाल लाचेन-गुरुडोंगमार पॉइंट पर्यटकों के लिए बंद रहेगा | पर्यटकों के लिए 1 दिसंबर से लाचुंग-युमथांग खुलने की खबर से पर्यटन विभाग से जुड़े व्यपारियों के मायूस चेहरे खिल गए है क्योंकि दो महीनों के अंतराल के बाद फिर से सिक्किम क्षेत्र में पर्यटकों का आगमन होने जा रहा है |
Business
लाइफस्टाइल
सिक्किम करेगा 1 दिसंबर से पर्यटकों का स्वागत !
- by Gayatri Yadav
- November 29, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3283 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BHUTAN, good news, jaigaon, newsupdate, siliguri
केंद्र सरकार की पहल से जयगांव से लेकर सिलीगुड़ी
September 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, WEST BENGAL, westbengal
TMC के दो गुटों की लड़ाई में ममता को
September 18, 2026
newsupdate, good news, siliguri, WEST BENGAL
उत्तरायण कल्याण समिति की वार्षिक आम बैठक आयोजित, रखरखाव
September 14, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, dooars, durga puja, good news, newsupdate, rain, weather
पूजा से पहले ही हो जाएगी मानसून की विदाई!
September 12, 2026
