सिलीगुड़ी: युवक के हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया | बताया गया है की पुलिस ने एनजेपी क्षेत्र से आरोपी पिंटू महंत को गिरफ्तार किया और पूछताछ हत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन की बात सामने आयी है |
जानकारी अनुसार टोटो चालक टिंकू सरकार का शव मंगलवार की रात एनजेपी के शहीद कॉलोनी इलाके से बरामद किया गया था | मृतक की पत्नी ने बताया कि मंगलवार की रात टिंकू घर पर था और रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल की घंटी बजी किसी ने उसे फोन किया था | घर से जाने के कुछ ही देर बाद घर से 100 मीटर दूर उनका शव मिला। उस रात एनजेपी थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था । पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल लिस्ट और सीसीटीवी की जांच के बाद घटना की छानबीन शुरू की | उसके बाद पिंटू महंत को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत के लिए अर्जी देगी |
जुर्म
सिलीगुड़ी: हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- February 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1288 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
