भारत में अलग-अलग धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग रहते हैं, जो कि नया साल का जश्न अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। लेकिन पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव के कारण भारत में ज्यादातर लोग 1 जनवरी को नए साल के रुप में धूमधाम से मनाते हैं। पुरे जहान ने नए वर्ष को लेकर नई उम्मीदों, नए सपनें, नए लक्ष्यों के साथ नए साल का स्वागत किया है। हर किसी को न्यू ईयर से काफी उम्मीदें होती हैं और हर कोई यही चाहता है कि, आने वाला साल उनके जीवन में ढेरों खुशियाँ लेकर आए। कल 31 दिसंबर था साल का आखरी दिन जो बीत चूका है लोगों ने बड़े धूमधाम के साथ कल के दिन को विदाई दी |
वही युवा वर्ग ने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए 31 दिसंबर को टाटा बाय-बाय कहा तो, वही कुछ लोगों ने अपनों के साथ हसीन पल बिताते हुए, कल की रात को यादगार बनाया | वही नए साल का जश्न मनाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट ,क्लब ,बार से लेकर फार्म हाउस तक तैयार किए गए थे और लोगों ने भी इस रात को हसीन बनाने के लिए जेब की परवाह न करते हुए जमकर रूपये भी खर्च किए | तो वही कुछ लोगों ने नए साल पर घर के अंदर ही हाउस पार्टी कर भी नए साल का स्वागत किया |
पहले दिन के साथ नए वर्ष की शुरुआत हो चुकी है | आज के दिन मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ बनी हुई थी, ज्यादातर लोगों ने ईश्वर की प्रार्थना कर नए साल की शुरुआत की, तो वहीं आज सिलीगुड़ी वासी नए साल को लेकर मौज मस्ती के मूड में भी दिखे | लोगों ने अपने परिजनों के साथ सिलीगुड़ी के विभिन्न क्षेत्रों के पिकनिक स्पॉट में मौज मस्ती के साथ नए साल का स्वागत किया | सिलीगुड़ी के विभिन्न मॉलों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली | इसके अलावा विभिन्न पार्कों में लोग अपनों के साथ समय गुजारते दिखे | अक्सर लोग कहते है कि, साल का पहला दिन यदि बेहतर हो तो पूरा साल अच्छा बीतता है, इसी सोच के साथ लोगों ने आज के दिन को यादगार बनाने की कोशिश की | आज के दिन पूरा शहर जश्न के माहौल में डूबा रहा |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी ने 2024 का जोरदार स्वागत किया
- by Gayatri Yadav
- December 30, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1586 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
