सिलीगुड़ी: सीमांत क्षेत्र से हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार । खोरीबाड़ी भारत-नेपाल सीमांत क्षेत्र पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन ने कार्रवाई करते हुए विदेशी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इंद्रनील सरकार और सैकत टुडू बताया गया है और दोनों मालदा के निवासी है ।
एसएसबी सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एसएसबी ने खोरीबाड़ी के पीडब्लूडी मोड़ इलाके में अभियान चलाया और संदिग्ध दो लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की गई और तलाशी के दौरान एक विदेशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, हथियार तस्करी करने के उद्देश्य से मालदा से सिलीगुड़ी आए थे । आरोपियों को खोड़ीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया । आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट पर पेश किया जाएगा।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
विदेशी पिस्तौल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार!
- by Gayatri Yadav
- October 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1005 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
newsupdate, good news, WEST BENGAL, westbengal
च्यांगड़ाबांधा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 455 किलो पीले
September 4, 2026
