मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभंकर साहा के रूप में हुई है। वह रानानगर इलाके का निवासी बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया। आरोप है कि लाइव के दौरान उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलने के बाद उन्होंने आरोपी का घेराव किया। सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में प्राप्त शिकायत के आधार पर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के समय नशे की हालत में था। हालांकि, मामले की जांच जारी है और पुलिस सोशल मीडिया लाइव सहित अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी शुभंकर साहा को बुधवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां मामले की सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
suvendu adhikary
bhaktinagar police
chief minister
crime
matigara police station
NARENDRA MODI
newsupdate
sad news
WEST BENGAL
westbengal
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- July 16, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2096 Views
- 3 months ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, kalimpong, newsupdate
Kalimpong में चालक महासंघ के कार्यक्रम में राजू बिष्ट
October 4, 2026
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
darjeeling, good news, HILLS, kalimpong, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri, tourist
दार्जिलिंग-कालिम्पोंग में पर्यटन को बढ़ावा देने पर मंथन, त्योहार
September 30, 2026
