सिलीगुड़ी: दामाद ने दिनदहाड़े पत्नी और सास की हत्या करने की कोशिश की, लगा आरोप | स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल संलग्न इलाके में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े दो महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया, इसके बाद जब उसने मौके से फरार होने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया | इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई और गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया | डॉक्टरों ने घायलों में से एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पारिवारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि,लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी ने अपनी सास और पत्नी पर हमला किया | जब सास अपनी बेटी को काम पर छोड़ने आई तो उसी दौरान आक्रोशित दामाद ने चाकू से सास और पत्नी पर हमला कर दिया | इस घटना में घायल सास की मृत्यु हो गई और आरोपी की पत्नी गंभीर हालत में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती है | घटना की सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर स्थिति को नियंत्रण में किया | दूसरी ओर दिनदहाड़े हुई इस घटना से सिलीगुड़ी जिला अस्पताल संलग्न इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है |
उत्तर बंगाल
घटना
जुर्म
सिलीगुड़ी
दिनदहाड़े दामाद ने किया सास और पत्नी पर चाकू से वार !
- by Gayatri Yadav
- March 8, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1684 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
