सिलीगुड़ी: एक किशोर के आत्महत्या करने की खबर प्रकाश में आयी है | सिलीगुड़ी न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत हरिपुर क्षेत्र में इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं | मृत छात्र का नाम बांकीम राय और उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया | जानकारी अनुसार कल किशोर देर रात एक समारोह से घर लौटा था और परिजनों को लगा कि वह सो रहा होगा लेकिन दोपहर बाद भी जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो उन्हें शक हुआ | उसके बाद परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो किशोर का शव बरामद किया । परिजनों ने घटना की सुचना पुलिस को दी, न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना
कमरे से किशोर का शव बरामद !
- by Gayatri Yadav
- February 23, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 988 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
