कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ठंड की प्रतीक्षा लंबी होती जा रही है क्योंकि राज्य में तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने बयान में बताया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के अन्य इलाके में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसकी वजह से ठंड कम हुई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग में हालांकि तापमान कम नहीं हुई है और वहां ठंड बरकरार है।
मौसम
ठंड के इंतजार में दिसंबर का दूसरा हफ्ता भी बीता !
- by Gayatri Yadav
- December 14, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2874 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
