May 3, 2024
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म

गाड़ी का हॉर्न बजाने पर युवक पर तृणमूल उपाध्यक्ष के भतीजे ने चलाई गोली !

गाड़ी का हॉर्न बजाना युवक को पड़ा महंगा !
गाड़ी का हॉर्न बजाने पर युवक पर की गई गोलीबारी !
गोलीबारी में घायल हुआ युवक !

कभी-कभी एक साधारण सी घटना विकराल रूप ले लेती है और वह लोगों को अचंभित कर जाती हैं | कुछ ऐसी ही घटना दालखोला क्षेत्र में घटित हुई, जहाँ
गाड़ी का हॉर्न बजाने पर युवक पर गोलीबारी की गई, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया |
इस गोलीबारी का आरोप तृणमूल उपाध्यक्ष के बेटे और भतीजे पर लगाया जा रहा है | इस घटना में घायल युवक की पहचान बिहार बायसी थाना अंतर्गत बंगड़ा ग्राम निवासी 22 वर्षीय तेबुर रहमान के रूप में की गई है | घायल तेबुर रहमान के परिवार वालों ने बताया कि,तेबुर को मोमोज बहुत पसंद है इसलिए वो अपने दोस्त के साथ वाहन में मोमोज खाने निकला था और उसके साथ यह घटना घटित हो गई | घायल युवक का इलाज रायगंज मेडिकल में किया जा रहा है |
वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि, तेबुर अपने दोस्त के साथ दालखोला आया था और बिहार वापसी के दौरान दालखोला थाने के फरसारा इलाके में
गाड़ी का हॉर्न बजाने पर कुछ स्थानीय युवकों के साथ तेबुर और उसके दोस्त की झड़प हो गई | देखते ही देखते यह झड़प काफी बढ़ गई और हाथापाई में तब्दील हो गई, आरोप है कि इस घटना में तृणमूल उपाध्यक्ष के बेटे और भतीजे ने गोलीबारी की, जिसमें तेबुर घायल हो गया और उसका इलाज रायगंज मेडिकल में चल रहा है | इस घटना में घायल युवक के परिवार वालों ने दालखोला नगर निगम के उपाध्यक्ष हाजी फिरोज अहमद के भतीजे और बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया है कि, इस गोलीबारी की घटना में एक गोली वाहन में लगी, तो दूसरी गोली तेबुर के हाथ में लगी |
शिकायत के आधार पर दालखोला पुलिस ने इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम प्रिंस अहमद बताया गया है और आरोपी के पास से आधुनिक बंदूक भी बरामद किया गया | गिरफ्तार आरोपी दालखोला नगर निगम के उपाध्यक्ष हाजी फिरोज अहमद का भतीजा बताया जा रहा है | इस घटना को लेकर दालखोला पुलिस संवाददाता से मुखातिब हुई और बताया कि, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है | बता दे कि, इस मामले को लेकर उस क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status