September 22, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स newsupdate rain weather

इस महीने मौसम सुहाना, होती रहेगी झमाझम बारिश!

Heavy rain and storm expected in Darjeeling, Kalimpong and Jalpaiguri districts!

एक बात साफ हो गई है कि इस महीने आपके बदन से पसीने नहीं टपकेंगे और ना ही आपको लू लगने की चिंता रहेगी. आप अपने बच्चों को बाहर खेलने से यह कहकर मना नहीं करेंगे कि बेटा, बाहर लू लग जाएगी या भीषण गर्मी व तेज धूप में उनकी त्वचा काली पड़ जाएगी. आप यह भी नहीं कहेंगे कि उफ! यह गर्मी तो जानलेवा है! भगवान बचाए इस गर्मी से! यह सब कुछ इस महीने नहीं होगा…

और इस महीने जो होने जा रहा है, वह आपकी सोच के ठीक विपरीत होगा. आंधी, तूफान, झमाझम बारिश यही सब कुछ रह जाएगा. लेकिन बाढ़ नहीं आएगी. गर्मी भी पड़ेगी लेकिन जब तक आपको महसूस होगी, तब बारिश भी शुरू हो जाएगी. आंधी, तूफान में अपने घर का सामान संभालते रहिए और आसमान से बरसती झमाझम बारिश और फुहारों का आनंद लीजिए.

ऐसा लगता है कि 2025 की चिलचिलाती गर्मी 2026 में दस्तक नहीं देगी. 2025 में गर्मी ने वर्षों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. लेकिन क्या इस बार ऐसा होगा? कम से कम मौसम विभाग को दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है. मौसम विभाग की माने तो मई महीने में झमाझम बारिश होती रहेगी.

यह सच है कि सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल में मात्र कुछ दिन ही गर्मी का असर सामान्य जन जीवन पर देखा गया था. लेकिन उसके बाद से मौसम में बदलाव आज तक जारी है. पिछले कई दिनों से सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल का मौसम सुहावना बना हुआ है. हालांकि देश के अन्य राज्यों में लोगों ने चिलचिलाती गर्मी को झेला था. जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों में अप्रैल का महीना तपिश भरा था.

संभावना व्यक्त की जा रही थी कि मई का महीना अप्रैल से भी ज्यादा तपिश भरा होगा. पर मौसम विभाग लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है. यह महीना सुहावना रहेगा और झमाझम बारिश भी हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि मई महीने में तापमान सामान्य रहेगा और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 14 से 16 मई के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पहुंच सकता है. इस महीने पश्चिमी विक्षोभ की संख्या बढ़ेगी, जिससे पूरे देश में तापमान सामान्य और बारिश की संभावना बनी रहेगी. अगर इस महीने दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देता है तो क्या इसका यह मतलब है कि गर्मी का द एंड होने जा रहा है.

क्योंकि भारत में मानसून के बाद मौसम आमतौर पर सुहावना हो जाता है. आमतौर पर मई का महीना उमस भरा और लू बरसाने वाला होता है. पहली बार ऐसा हो रहा है कि मई महीने में सबसे ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ और तूफान दस्तक दे सकते हैं. कुल मिलाकर यह महीना आपको सुकून और गर्मी से राहत देने वाला है.तो इंजॉय कीजिए मई महीने का!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *