सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन महिला पुलिस ने ऑनलाइन चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रधान नगर इलाके से महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया और इसकी जानकारी एसीपी शुभेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता द्वारा दी | उन्होंने बताया कि लंबे समय से एक गिरोह मोबाइल फोन पर महिलाओं की तस्वीरें ऑनलाइन भेजने का कारोबार चला रही थी | गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जांच के बाद चंदना साहा नाम की महिला को कल रात प्रधाननगर इलाके से गिरफ्तार किया गया, उससे पूछताछ की गई और सम्राट सरकार व मिजानूर इस्लाम नाम के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी जब्त की गई है। इस मामले में अखिलेश कुमार नाम व्यक्ति का नाम सामने आया है वह फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत की अर्जी के साथ सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया। पुलिस पुरे मामले की जाँच कर रही हैं |
जुर्म
ऑनलाइन देह व्यापार मामले में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- December 23, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1074 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
Politics, bjp, newsupdate, sad news, TMC, WEST BENGAL, westbengal
सिलीगुड़ी में फ्लेक्स फाड़ने को लेकर राजनीतिक तनाव, थाने
February 20, 2026
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
