June 10, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

TMC का कांग्रेस में विलय होने जा रहा?

सुनकर बड़ा अजीब सा लगता है कि जिस टीएमसी को ममता बनर्जी ने अपने खून और परिश्रम से सींचा था और बरसों की मेहनत के बाद उसे एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने की कोशिश की, अब उसी पार्टी का कांग्रेस में विलय होने जा रहा है. हालांकि यह एक अविश्वसनीय खबर सी प्रतीत होती है. पर राजनीति के खेल को समझ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है. तो क्या यह कयास लगाया जाए कि कांग्रेस से अलग हुई पार्टी टीएमसी एक दो दिनों में वापस कांग्रेस में ही मर्ज हो जाएगी?

बंगाल में सत्ता परिवर्तन ने टीएमसी को कहीं का नहीं छोड़ा. ममता बनर्जी के अत्यंत करीबी नेता उनसे दूर जा चुके हैं. कल तक जो उनके दोस्त थे, आज उनसे इस कदर दूरी बनाए हुए हैं जैसे कि उन्हें जानते तक नहीं. कुछ टीएमसी नेताओं को लगता है कि अगर ममता बनर्जी के संपर्क में रहे तो भाजपा उनके खिलाफ कुचक्र रच कर उन्हें किसी न किसी मामले में फसवा सकती है. कल तक सायोनी घोष जो ममता बनर्जी की हमदम और हमसखा बनी हुई थी, आज विरोधी गुट में शामिल हो चुकी है.

राजनीति में घटनाक्रम काफी महत्वपूर्ण होते हैं. संकेत और परि स्थितियां भविष्य में घटने वाली घटनाओं की पड़ताल कर लेती हैं. जिस तरह से दिल्ली में टीएमसी के घटनाक्रम बदल रहे हैं, उन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी आखिर तक प्रयास में जुटे रहे कि किसी तरह से टीएमसी को बचाया जाए. लेकिन अब उन्हें लगता है कि टीएमसी के वजूद को बचा पाना असंभव सा है. आज का घटनाक्रम तो साफ इशारा है कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है.

2 दिन पहले टीएमसी नेता ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात राजनीतिक गलियारो में चर्चा का केंद्र बन गयी थी. जानकार मानते हैं कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस के समक्ष घुटने टेक दिए हैं. भाजपा से लड़ने के लिए यह जरूरी है कि ममता बनर्जी कांग्रेस में रहकर पूरी मजबूती से भाजपा के खिलाफ लड़ सके. सोमवार को जिस तरह से दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी और उस बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी का गर्मजोशी से गले मिलना भी बहुत कुछ कहता है.

सोमवार से शुरू हुई यह कहानी अब तक कई पड़ाव को पार कर चुकी है. मंगलवार को ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच खास मुलाकात और बुधवार को अभिषेक बनर्जी तथा राहुल गांधी के बीच खास मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस में टीएमसी के विलय की सारी तैयारी हो चुकी है. टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को कागज तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. वह अभिषेक बनर्जी के साथ 10 जनपथ में राहुल गांधी से मिलने भी गए थे.

सूत्र बता रहे हैं कि अभिषेक बनर्जी उस फाइल को भी लेकर राहुल गांधी के पास गए थे, जिसके आधार पर टीएमसी का कांग्रेस में विलय होगा. 10 जनपथ राहुल गांधी का निवास स्थान है. दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी यह खबर छनकर निकल रही है कि कोलकाता लौटने से पहले ममता बनर्जी की टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो जाएगी. हालांकि यह सभी अटकलें हैं. परंतु मीडिया खबरों से पता चलता है कि जब अभिषेक बनर्जी 10 जनपथ पहुंचे तो उनके हाथ में एक मोटी फाइल थी.

अगर यह सच है कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय होने जा रहा है तो सवाल यह है कि आखिर टीएमसी को कांग्रेस में विलय क्यों करना पड़ रहा है? सूत्रों ने बताया कि दरअसल ममता बनर्जी नहीं चाहती कि TMC पार्टी को उनके हाथ से बागी गुट छीन ले जाए. उससे पहले वह अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेना चाहती है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कांग्रेस की तरफ से टीएमसी को पहले ही कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया गया था. ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी कांग्रेस के प्रस्ताव को मान गई है और यही कारण है कि दिल्ली में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी कांग्रेस के साथ जुड़ने के पहले की तैयारी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *