सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अंतर्गत भक्ति नगर थाना पुलिस ने एक युवती से छेड़खानी और धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 42 स्थित राय कॉलोनी निवासी राशित चंद्र राय के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके की एक युवती ने रविवार को भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि राशित चंद्र राय पिछले कई महीनों से विभिन्न स्थानों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर उसका पीछा कर उसे परेशान करता था।
युवती का आरोप है कि रविवार को आरोपी ने रास्ते में उसे रोककर छेड़खानी की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
शिकायत दर्ज होने के बाद भक्ति नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर राय कॉलोनी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। मामले की जांच जारी है।
arrested
crime
siliguri
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- June 8, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 979 Views
- 3 months ago

Related Post
kalimpong, Action, arrested, darjeeling, good news, newsupdate
कालिम्पोंग में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध
September 19, 2026
incident, Accident, HILLS, siliguri, siliguri metropolitan police
हनीमून की खुशियां बनीं त्रासदी: सिटोंग में बारबेक्यू के
September 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BHUTAN, good news, jaigaon, newsupdate, siliguri
केंद्र सरकार की पहल से जयगांव से लेकर सिलीगुड़ी
September 18, 2026
