सिलीगुड़ी: गुरुवार 23 मार्च को ई-रिक्शा चालक यूनियन के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर सिलीगुड़ी महकमा शासक के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। टोटो चालकों के अनुसार वे टोटो चलाकर जीविका चलाते हैं, लेकिन टोटो चालकों को शहर की सड़कों पर टोटो चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पुलिस टोटो को समय-समय पर रोकती है और टोटो के वैध दस्तावेजों की मांग करती है | टोटो चालकों ने कहा की सड़कों पर टोटो आवाजाही की अनुमति दी जानी चाहिए। ई-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष उदयन दासगुप्ता ने कहा, टोटो चालकों को शहर में आने-जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने टोटो चालकों को अकारण ही रोक कर परेशान करती है।
लाइफस्टाइल
टोटो चालकों ने किया प्रदर्शन !
- by Gayatri Yadav
- March 23, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1228 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
