दार्जिलिंग: 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लगातार 4 दिनों तक दार्जिलिंग के चौरास्ता पर ‘पर्यटन महोत्सव’ शुरू चूका है। इस महोत्सव का आयोजन जीटीए के साथ राज्य पर्यटन विभाग और सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। हर साल क्रिसमस की छुट्टियों में पर्यटक पहाड़ों पर घूमने और यहाँ के हसीन वादियों के अलावा मौसम का लुफ्त लेने आते हैं। ज्यादा तर पर्यटक यहां क्रिसमस डे मनाने के साथ नए साल का स्वागत भी करते हैं। यह पर्यटन महोत्सव पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 4 दिनों तक चलेगा। इस उत्सव में स्थानीय कलाकार के बैंड के साथ गानों को प्रस्तुत करते हैं। पहाड़ वासी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है | पर्यटकों को भी यह ‘पर्यटन महोत्सव’ काफी भाता हैं और उनका भी मनोरंजन हो जाता हैं |
लाइफस्टाइल
दार्जिलिंग में ‘पर्यटन महोत्सव’ का हुआ आगाज
- by Gayatri Yadav
- December 28, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2500 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
