September 11, 2026
Sevoke Road, Siliguri
siliguri arrested indian railway new jalpaiguri newsupdate railway siliguri metropolitan police

सिलीगुड़ी में संयुक्त अभियान में ढाई किलो याबा बरामद, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार !

https://khabarsamay.com/two-and-a-half-kilograms-of-yaba-recovered-in-a-joint-operation-in-siliguri-four-people-including-two-women-arrested/

सिलीगुड़ी में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब ढाई किलोग्राम याबा टैबलेट बरामद की है। बरामद याबा की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी एसटीएफ, सिलीगुड़ी जीआरपी की एसओजी और एनजेपी जीआरपी की सादे कपड़ों में तैनात पुलिस ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान तीन बैग और एक लेडीज बैग से बड़ी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी कूचबिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद याबा कहां से लाई गई थी और इसे कहां तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मादक पदार्थ तस्करी के इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जीआरपी और शिलिगुड़ी स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *