सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने अपहरण के मामले में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है | जानकारी अनुसार चंपासरी की किशोरी के अपहरण के आरोप में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पूजा दास व नजरुल इस्लाम के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों मिली जानकारी अनुसार पूजा किशोरी के घर पर किराये पर रहती थी, बुधवार को किशोरी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिवार की ओर से थाने में किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। रात को ही प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपी को कूचबिहार के सीतलकुची से बरामद कर लिया। दोनो आरोपी को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
चंपासरी नाबालिग अपहरण के मामले में महिला समेत दो लोग गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- December 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2482 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
