May 6, 2024
Sevoke Road, Siliguri
अलीपुरद्वार उत्तर बंगाल जुर्म

कलयुगी माँ ने नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी के साथ किया हम बिस्तर !

अलीपुरद्वार: धरती पर माँ को ही भगवान का रूप माना जाता है | यदि कभी किसी को चोट लग जाए, तो सबसे पहले वह अपनी माँ को ही पुकारता है | माँ शब्द में ही हर प्राणी का संसार छिपा होता है | कहते हैं संतान कु संतान हो सकता है, लेकिन माँ को हमेशा ही भगवान का दर्जा दिया जाता है | लेकिन यह कलयुग है और इस कल युग में माँ भी कु माता बन सकती है | जानकारी अनुसार अलीपुरद्वार में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने माँ शब्द को तार-तार कर दिया है |

अलीपुरद्वार में एक माँ लगातार अपने प्रेमी के साथ अपनी नाबालिक बेटी को हम बिस्तर होने पर मजबूर कर रही थी | जब यह लड़की नौवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तभी उसके माता-पिता का तलाक हो गया था | वह अपने भाई व मां के साथ रहती थी | इस दौरान उसकी मां एक शख्स के साथ मिली और उसके साथ उसकी मां की नजदीकियां बढ़ने लगी |
लेकिन दूसरी ओर वह व्यक्ति महिला की बेटी के ऊपर बुरी नजर बनाए हुए था | वह लगातार नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकतों को अंजाम दे रहा था और जब नाबालिग लड़की ने इस बात की शिकायत अपनी माँ से की तो, उसकी माँ ने अपनी बेटी को ही फटकार लगाया और यार का साथ दिया | इससे उस व्यक्ति की हिम्मत बढ़ गई और वह नाबालिग लड़की का बलात्कार करने लगा | वही लड़की की मां भी लड़की पर दबाव डालने लगी कि, वह उसके यार के साथ हम बिस्तर हो या सिलसिला लगता यूहीं चलाता रहा….
इस जुर्म से नाबालिग लड़की पूरी तरह खामोश हो गई और समय बिता गया…
फिलहाल पीड़िता कॉलेज में पढ़ती है और सेकंड ईयर की छात्रा है | इस बीच जब लड़की ने उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उसने लड़की की सहेलियों को उसकी निर्वस्त्र तस्वीर भेज कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की | उसके बाद लड़की की सहेलियों को भी पुरे मामले की जानकारी हो गई | सहेलियों ने लड़की को हिम्मत दिया, लड़की भी सहेलियों का साथ पाकर हिम्मत कर अलीपुरद्वार महिला थाना पहुंची और अपनी माँ और उसके यार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया | पुलिस ने लड़की की माँ को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया,लेकिन वह शख्स मौके से फरार हो गया | पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है | फिलहाल नाबालिग लड़की 18 वर्ष पर कर चुकी हैं, लेकिन जब यह घटना उसके साथ घटित हो रहा था, तब वह नाबालिग थी, इसलिए इस मामले में पोक्सो एक्ट के अधीन कार्रवाई होने की गुंजाइश बढ़ गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status