सिलीगुड़ी: एक गुंडागर्दी का मामला सामने आया हैं | जानकारी अनुसार एनजेपी स्टेशन इलाके में बुधवार यानी 1 मार्च को कुछ युवक होटल में घुस गए। फिर बियर मांगने लगे, लेकिन होटल के कर्मचारी ने कहा कि यहाँ बियर नहीं मिलता, इस बात से युवक आक्रोशित हो गए और होटल में तोड़-फोड़ करने लगे। आरोप है कि उन्होंने होटलों में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके अलावा एक पान की दुकान में भी तोड़-फोड़ की जानकारी मिली है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है | बताया गया है की तोड़-फोड़ के बाद युवक वहां से चले गए। लेकिन गुरुवार को कई व्यवसायियों ने होटलों को बंद रखा |
इस मामले को लेकर एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई | शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
घटना
गुंडागर्दी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 576 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
cricket, RICHA GHOSH, siliguri, WORLD CUP 2025
सिलीगुड़ी में विश्वजयी क्रिकेटर रिचा घोष का भव्य स्वागत,
November 7, 2025
ssb, good news, india, newsupdate, siliguri
सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की
November 7, 2025
aadhaar card, good news, khabar samay, newsupdate
जब आधार कार्ड निवास या नागरिकता का प्रमाण नहीं
November 4, 2025
