सिलीगुड़ी: एक गुंडागर्दी का मामला सामने आया हैं | जानकारी अनुसार एनजेपी स्टेशन इलाके में बुधवार यानी 1 मार्च को कुछ युवक होटल में घुस गए। फिर बियर मांगने लगे, लेकिन होटल के कर्मचारी ने कहा कि यहाँ बियर नहीं मिलता, इस बात से युवक आक्रोशित हो गए और होटल में तोड़-फोड़ करने लगे। आरोप है कि उन्होंने होटलों में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसके अलावा एक पान की दुकान में भी तोड़-फोड़ की जानकारी मिली है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है | बताया गया है की तोड़-फोड़ के बाद युवक वहां से चले गए। लेकिन गुरुवार को कई व्यवसायियों ने होटलों को बंद रखा |
इस मामले को लेकर एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई | शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
घटना
गुंडागर्दी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 888 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
