सिलीगुड़ी: एक बार फिर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है |
मालूम हो कि, बीते 5 जनवरी को वार्ड नंबर 42 भक्तिनगर थाना क्षेत्र के भवोसुंदो कॉलोनी इलाके के एक घर में चोरी की घटना घटित हुई थी |
जानकारी अनुसार जब घर में कोई सदस्य उपस्थित नहीं थे, तभी चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी और बक्सें को तोड़कर लाखों के कीमती जेवरात चुरा कर फरार हो गए थे ।
चोरी की घटना के बाद घर के मालिक ने भक्ति नगर थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर भक्तिनगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की और इस मामले में पुलिस ने आरोपी चोर पृथ्वी सोनार को कल भक्तिनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी चोर से गहन पूछताछ के बाद युवक ने अपने जुर्म को स्वीकार किया और यह भी बताया कि, उसने चोरी के समानों को नक्सलबाड़ी शांतिनगर इलाके के एक युवक के पास छुपाकर रख दिया है | युवक के बयान के आधार पर कल भक्तिनगर थाने की पुलिस ने नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के शांति नगर इलाके में छापेमारी की और आरोपी युवक बापी बर्मन के घर से चोरी के समानों को बरामद कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
पुलिस ने बताया कि, आरोपी दोनों युवक पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और जेल से ही दोनों युवक एक दूसरे के संपर्क में आ थे।
आज दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
जेल में मिले दो युवकों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम !
- by Gayatri Yadav
- January 11, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1758 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
