सिलीगुड़ी: शराब की अवैध बिक्री और देह व्यापार के खिलाफ एक होटल में तोड़फोड़ | सिलीगुड़ी महकमा परिषद घोषपुकुर फूलबाड़ी के धामनागाछ इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 में स्थित एक होटल और लॉज में ग्रामवासियों ने तोड़फोड़ की। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि, इस होटल में शराब की अवैध बिक्री होती है, साथ ही देह व्यापार का कारोबार भी चलता है | इसके अलावा ग्रामवासियों ने बताया कि, कल रात पंचायत सदस्य विश्व विश्वास इस लॉज में आए थे, तब उन्होंने देखा कि, यहां शराब की पार्टी के साथ जुएबाजी चल रही थी और जब विश्व विश्वास ने इसका विरोध किया, तब होटल के मालिक और अन्य लोगों ने विश्व विश्वास के साथ मारपीट की | इस मारपीट में विश्व विश्वास घायल भी हो गए | इस घटना से आक्रोशित ग्रामवासी आज लॉज पहुंचे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी |
साथ ही ग्रामवासियों ने होटल में अवैध रूप से शराब बिक्री का आरोप लगाया और होटल में तोड़फोड़ की | इस घटना से माहौल काफी उत्तेजित हो गया | घटना की जानकारी मिलने के बाद फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत किया | साथ ही पुलिस ने होटल से शराब भी बरामद किया | हालांकि, घटना के बाद से लॉज के मालिक सहित कर्मचारी फरार बताए जा रहे हैं | पुलिस मामले की छानबीन कर रही ही |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
शराब की अवैध बिक्री को लेकर ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा !
- by Gayatri Yadav
- November 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1298 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
cyber fraud, arrested, fraud, newsupdate, siliguri, siliguri metropolitan police
Siliguri में एक और बड़ा खुलासा : मैट्रिमोनी संस्था
September 25, 2026
newsupdate, siliguri, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION, TMC
प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के नाम पर कथित
September 25, 2026
Raju Bista, arjun singh, durga puja, tea garden, tea garden workers, WEST BENGAL, westbengal
चाय श्रमिकों के बोनस पर कड़ा संदेश, 5 अक्टूबर
September 25, 2026
siliguri, crime, good news, newsupdate, siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी जंक्शन से सात सोने की बार के साथ
September 25, 2026
