सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी थाने की सादा पोशाक पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया ।
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बीते 1 फरवरी को सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत सुभाषपल्ली इलाके में चोरी की घटना घटित हुई थी |
इस घटना में आरोपी युवक ने घर में मौजूद कई सामान एवं कीमती घड़ी चुरा लिए थे | वहीं चोरी की घटना को लेकर सिलीगुड़ी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी । शिकायत के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की सादा पोशाक पुलिस ने छानबीन शुरू की और बीते कल पुलिस को सूचना मिली कि, आरोपी युवक चोरी की कीमती घड़ियों को बेचने के उदेश्य से कोयला डिपो इलाके में पहुंच रहा है |
सुचना मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाया और आरोपी युवक को पकड़ लिया, पुलिस ने आरोपी युवक की तलाशी ली और युवक के पास से सात कीमती घड़ी बरामद की गई | पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार युवक का नाम सौरव दास और वह मूल रूप से रंगापानी बागडोगरा क्षेत्र का निवासी बताया गया है । सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है | आज आरोपी युवक को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
चोरी की कीमती घड़ियों के साथ युवक गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- February 8, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4573 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
