सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सोमवार को सिलीगुड़ी के गोरामोड़ इलाके में अभियान चलाकर एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक से आमबाड़ी से सिलीगुड़ी की ओर आ रहा था, उसी दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को रोका और तलाशी ली, तो उसके बैग से मादक पदार्थ बरामद किया गया ।
उसके बाद पुलिस ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मादक पदार्थ को जब्त और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया | आरोपी युवक का नाम 46 वर्षीय रफीकुल हक और वो राजगंज का निवासी बताया गया है | वहीं जब्त मादक पदार्थ का बाजार भाव 10 लाख रुपया आंका गया है |
आरोपी युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
लाखों के मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 26, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 772 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
