सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के भक्तिनगर थाने की एंटी क्राइम विंग ने बुधवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर पीसी मित्तल बस टर्मिनस क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध रूप से उस क्षेत्र में घूम रहा है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस युवक को हिरासत में ले लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 21 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ।आरोपी की पहचान शुभम साहनी के रूप में हुई है, जो सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के भवसिंधु कॉलोनी क्षेत्र का निवासी है।गुरुवार को आरोपी शुभम साहनी उर्फ गुड्डू को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
siliguri
crime
siliguri metropolitan police
प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक युवक गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- July 10, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2980 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
sevoke, newsupdate, siliguri metropolitan police
सेवक रोड यामाहा शोरूम में ग्राहक से मारपीट का
September 29, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
