सिलीगुड़ी एसटीएफ ने फुलबाड़ी के जटीयाकाली क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन से 15,000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। इस मामले में वाहन के चालक सत्येंद्र ठाकुर और सहायक चालक अभिनय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मालवाहक वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। दवाप्रतिबंधित कफ सिरप को उत्तर प्रदेश से कूचबिहार ले जाया जा रहा था।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है
Action
siliguri
प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार
- by Ryanshi
- July 11, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1535 Views
- 1 year ago

Tags:
siliguriShare This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
