सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र मे इन दिनों वार्ड उत्सवों की धुम मची हुई है, इसके अन्तर्गत आज वार्ड नं 18 का वार्ड उत्सव “भोरेर आलो” का शुभारंभ मेयर गौतम देव ने किया | इस अवसर पर एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई | शोभायात्रा मे रंगारंग झांकीयों के अलावा बच्चों के मनोरंजन हेतु लोकप्रिय कार्टून चरित्रों के पुतले भी बनाए गए | बच्चें , बुजुर्ग एवं युवा वर्ग सभी शोभायात्रा में शामिल हुए | वार्ड पार्षद संजय शर्मा, डेपुटी मेयर रंजन सरकार, एम आइ सी मुन्ना प्रसाद, मानिक दे, बोरो चेयरमेन आलम खान, पार्षद बासुदेव घोष, समाजसेवी सुभाशीष चक्रवर्ती, आलोक भौमिक, गीता सरकार, प्रफुल्ल भौमिक, शम्भु शाहा सहित वार्ड के गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल हुए |
इस दौरान वार्ड पार्षद संजय शर्मा ने बताया कि आगामी 23 जनवरी तक हमारे वार्ड उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के पूर्व संध्या पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम सह वार्षिक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन होगा।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: वार्ड नंबर 18 का वार्ड उत्सव “भोरेर आलो” का शुभारंभ
- by Gayatri Yadav
- January 13, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2133 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, FLOOD, indo-nepal border, nepal, newsupdate, sad news
नेपाल की आपदा में लापता सिलीगुड़ी के समर मंडल,
August 27, 2026
