सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने सोना साफ करने के नाम पर ठगी करने वाले पिता-पुत्र को बिहार से गिरफ्तार किया । आरोपी का घर बिहार के भागलपुर में स्थित है। गुरुवार को प्रधाननगर थाने की पुलिस ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एटीसीपी सुभेन्द्र कुमार ने कहा कि काफी समय से सिलीगुड़ी में सोने के गहनों की सफाई के नाम पर सोने के आभूषणों की चोरी हो रही थी और शिकायतें भी दर्ज की जा रही थी | पुलिस को पता चला कि इसके पीछे पड़ोसी राज्य बिहार का एक गैंग काम कर रहा है | ये बाइक से भागलपुर से सिलीगुड़ी आते और गहनों की सफाई के नाम पर सोने के जेवर चुरा कर भाग जाते थे | आरोपियों की पहचान शंभू शाह और उसके नाबालिग बेटे के रूप में हुई है | जानकारी मिलने पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस व प्रधाननगर थाना पुलिस ने भागलपुर में छापेमारी कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने बताया कि उनके पास से 90 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का भी पर्दाफाश किया। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अनूप रॉय, भोलानाथ रॉय और चंचल मांझी बताया गया है |
जुर्म
पुलिस ने एक साथ दो आपराधिक घटनाओं का किया पर्दाफाश !
- by Gayatri Yadav
- February 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2309 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
