डांगापारा इलाके में चार पहिया वाहन और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम रनित हंसा (37) और वह जयंतिका चाय बागान का निवासी बताया गया है। जानकारी अनुसार बाइक सवार सड़क पार कर रहा था, तभी इस्लामपुर की ओर आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया | इस घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
घटना
सड़क हादसे का शिकार बना व्यक्ति !
- by Gayatri Yadav
- March 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1215 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
