सिलीगुड़ी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को जमानत नहीं दी गई | बता दे 5.12.2022 को प्रधान नगर थाने में एक नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उस शिकायत के आधार पर प्रधाननगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू की और सुकना से सटे जंगल से एक नाबालिग का सड़ा हुआ शव बरामद किया था, पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हाथ में आते ही प्रधाननगर थाने की पुलिस ने तलाश शुरू की तो पता चला कि मनोज राय नामक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर शुकना से सटे इलाके में ले गया और फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया । प्रधान नगर थाने की पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और पुलिस 13 मार्च को मनोज राय को गिरफ्तार करने में सफल रही। आरोपी मनोज राय को जब कोर्ट में पेश किया गया, तो सिलीगुड़ी कोर्ट के जज ने आरोपी को दस दिन के पुलिस रिमांड पर दिया। 10 दिन बाद जब आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया तो देखा गया कि नाबालिग के परिजनों के साथ-साथ दार्जिलिंग जिला महिला सांस्कृतिक संगठन ने तख्तियों में आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की | जानकारी मिली है की नाबालिग की मां ने आरोपी को जूते से पीटा | आरोपी मनोज राय को आज कोर्ट में पेश किया गया लेकिन आरोपी की जमानत नामंजूर हो गई, कोर्ट द्वारा आरोपी को 14 दिनों तक जेल में रखने का आदेश दिया गया है | इस मामले की अगली सुनवाई की 6 अप्रैल 2023 होगी |
जुर्म
दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग में प्रदर्शन !
- by Gayatri Yadav
- March 23, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 993 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
