सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में प्रसूता की मृत्यु से परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी के चरणपाड़ा इलाके के निवासी सम्राट मजूमदार की पत्नी माला सरकार मजूमदार को प्रसव पीड़ा होने पर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार 24 मई को माला ने सिजेरियन सेक्शन से बेटे को जन्म दिया। कल रात 8 बजे तक उनका स्वास्थ्य अच्छा बताया जा रहा था और उन्होंने परिवार के सदस्यों से बात की थी। हालांकि गुरुवार 25 तारीख को सुबह सात बजे अचानक परिजनों को सूचना मिली कि उनका मरीज गंभीर रूप से बीमार है | घर वालों ने अस्पताल जाकर देखा तो माला काफी पहले ही दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही व नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया | इसके बाद उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से शिकायत की। सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के अधीक्षक चंदन घोष ने कहा कि घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |
घटना
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप !
- by Gayatri Yadav
- May 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1029 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, FLOOD, indo-nepal border, nepal, newsupdate, sad news
नेपाल की आपदा में लापता सिलीगुड़ी के समर मंडल,
August 27, 2026
