गैर-आदिवासी क्षत्रिय कुर्मियों द्वारा आदिवासी इतिहास को विकृत किए जाने और सरकारी समर्थन से सीआरआई रिपोर्ट में फेरबदल कर कुर्मियों का अनुसूचित जनजाति नामांकन किए जाने के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा 12 घंटे बंगाल बंद को सफल बनाने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है |
खोरीबाड़ी, नक्सलबाड़ी ,बिधाननगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्य सड़कों को अवरोध कर दिया | बंद के दौरान अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात था |
कालचीनी प्रखंड के हैमिल्टनगंज में गुरुवार सुबह से मांझी परगना वेलफेयर सोसायटी के सदस्य बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया |
मुर्शिदाबाद के नवग्राम पलसंडा मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को अवरोध कर 25 आदिवासी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्श किया, सड़क अवरोध होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा |
लाइफस्टाइल
12 घंटे बंगाल बंद के समर्थन पर सड़कों पर उतरे आदिवासी संगठनों के सदस्य !
- by Gayatri Yadav
- June 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1045 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
