क्लब में तोड़-फोड़ और क्लब के सदस्य के साथ मारपीट | माटीगाड़ा के ढाक्नीकाटा इलाके में क्लब में तोड़-फोड़ और क्लब के सदस्य के साथ मारपीट को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। मालूम हो कि, इलाके में भाई-भाई संघ नाम का एक क्लब है, जिसकी स्थापना 2002 में हुई थी। उस क्लब के पास कुछ और दुकानें हैं और आरोप है कि गुरुवार 15 जून को कुछ लोग वहां आए और अचानक क्लब में तोड़-फोड़ करने लगे, जब क्लब के एक सदस्य ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की | सुचना मिलने पर मेडिकल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत किया |
घटना
माटीगाड़ा: क्लब में तोड़-फोड़ को लेकर मचा हड़कंप !
- by Gayatri Yadav
- June 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1110 Views
- 3 years ago
